..................... Parineeti Chopra- Raghav Chadha ने गुपचुप कर ली सगाई? डिनर डेट के बाद, कपल ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी! Parineeti Chopra and Raghav Chadha flaunt their engagement rings after dinner date, photos and video viral - Hindi Filmibeat

Parineeti Chopra- Raghav Chadha ने गुपचुप कर ली सगाई? डिनर डेट के बाद, कपल ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी!

parineeti-chopra-and-raghav-chadha-flaunt-their-engagement-ring-after-dinner-date-photos-video-viral

Parineeti Chopra- Raghav Chadha's Engagement Rumours: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा की प्रेम कहानी की खबरें लगभग हर दिन सुर्खियां बना रही हैं, लेकिन अभी तक इस कपल ने आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप को स्वीकारा नहीं है। इस बीच अफवाहें तेज है कि दोनों की सगाई भी हो चुकी है।

बीते दिन दोनों को मुंबई में डिनर के बाद एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए देखा गया। इस मौके पर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और शादी से जुड़े सवाल करने लगे। खास बात है कि इस समय पर परिणीति चोपड़ा की सगाई की अंगूठी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनके हाथ में अंगूठी और पीला धागा तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस बार इनके साथ परिणीति के भाई भी थे।

परिणीति- राघव दिखे साथ

घुटने तक की लंबाई वाली ब्लैक ड्रेस में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग लॉन्ग ब्लेज़र और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक स्लिंग बैग से एक्सेसराइज किया। वहीं, राघव चड्ढा ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे थे।

हो चुकी है सगाई?

रिपोर्ट्स की मानें तो, राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा ने सिर्फ परिवार और नजदीकी दोस्तों के बीच गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इसपर दोनों के परिवारों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

हाल ही में दोनों मोहाली में आईपीएल मैच एन्जॉय करते भी दिखे थे। दोनों पंजाब किंग्नस वर्सेस मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे, जहां से तस्वीरें वायरल हो गईं।

महीनों से है रिश्ते की चर्चा

पिछले महीने से ही यह चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि इन दोनों हस्तियों की इंगेजमेंट हो गयी है। हालांकि, अफवाहों के बीच पिछले महीने जब राघव चड्ढा से इस बाबत सवाल किया गया था, तो उन्होंने इसे "आपको बताएंगे" कहकर टाल दिया था। वहीं, परिणीति भी सीधे तौर पर इस बारे में बात करने से बचतीं नजर आ रही हैं। लिहाजा, फैंस को अब इनके आफिशियल बयान का इंतजार है।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X