Parineeti Chopra Engagement: परिणीति-राघव की सगाई में वीआईपी गेस्ट से लेकर खास पकवान तक, जानिए सब

Parineeti Chopra and raghav chadha engagement- वर्तमान समय में मनोरंजन जगत को लेकर जो शोर है वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का, बॉलीवुड की पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा 13 मई को आप सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। मुंबई से लेकर दिल्ली तक परिणीति और राघव की सगाई की तैयारियां चल रही हैं। सगाई में क्या पकवान होगा और कौन खास गेस्ट होगा इसकी लिस्ट अब सामने आ गई है, जिसके बारें में हम आपको बताते हैं।
परिणीति चोपड़ा की सगाई की गेस्ट लिस्ट-
परिणीति और राघव की गेस्ट लिस्ट में सबसे पहला नाम करण जौहर का है, अभी पुष्टि नहीं हुई है परंतु करण जौहर का नाम तो सामने आ ही रहा है। इसके अलावा प्रियंका के आने की बात तो चल ही रही है। दूसरी तरफ राघव के गेस्ट्स की बात करें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के कपूरथला हाउस पहुंचने की पूरी उम्मीद है।
परिणीति चोपड़ा की सगाई का मेन्यू-
बात पकवानों की करें तो, खबर है कि शादी में खास तौर से दिल्ली के स्पेशल डिश को मेन्यू में एड किया है। वेज और नॉन वेज दोनों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही सबसे ज्यादा मिठाई का ध्यान रखा जाएगा क्योंकि कपल को मीठा बहुत पसंद है तो मिठाई अलग अलग तरह की खास तौर पर रखी जाएगी।
परिणीति चोपड़ा की सगाई का थीम-
सूत्रों की मानें तो इस ग्रैंड पार्टी को बॉलीवुड थीम पर सजाया गया है। आने वाले मेहमानों के लिए फिलहाल कोई ड्रेस कोड नहीं पर उम्मीद की जा रही है कि उन्हें पेस्टल थीम दी गई होगी। इसके अलावा फोटोज सामने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर परिणीति ने अपनी सगाई पर क्या थीम रखा था।
खौर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के फैंस का इंतजार खत्म, अब वह शुभ घड़ी आ गई है जिसका सबको इंतजार था, आज परिणीति चोपड़ा बहुत ही धूम धाम से दिल्ली में सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। इस खास मौंके पर परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है।


Click it and Unblock the Notifications












