Parineeti-Raghav ने दी फैंस को खुशखबरी, शादी के 2 साल बाद घर में आ रहा है नन्हा मेहमान

Parineeti-Raghav

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Announce Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी दी है। जिस खबर का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वो खबर एक्ट्रेस ने सुना दी।

शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने आखिरकार अपने फैन्स को खुशखबरी दे दी है। कपल ने 25 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'Our little universe ... on its way, Blessed beyond measure.' यानी 'हमारा छोटा सा यूनिवर्स रास्ते में है, हम बस दुआओं से भरे हुए हैं।' इस पोस्ट को पढ़कर फैन्स और सेलेब्रिटीज दोनों ही उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत केक की तस्वीर भी शेयर की, जिस पर दो नन्हे पैरों की डिजाइन बनी थी और उस पर लिखा था- '1+1=3'। इसके अलावा, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें परिणीति और राघव हाथों में हाथ डालकर पार्क में टहलते नजर आ रहे थे। इस प्यारे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

कपिल शर्मा शो पर किया था हिंट

कुछ समय पहले यह कपल द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर भी नजर आया था। शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने मस्ती-मजाक में दोनों से पूछा था कि 'घर में गुड न्यूज कब आएगी?' इस पर राघव चड्ढा ने मुस्कुराते हुए कहा था- 'गुड न्यूज जल्दी देंगे।' उस वक्त यह जवाब सिर्फ मजाक लग रहा था, लेकिन अब लगता है कि कपल सचमुच अपने पेरेंटहुड की तैयारी कर रहा था।

शादी और लव स्टोरी

परिणीति और राघव की शादी सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड और पॉलिटिक्स दोनों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

कपल की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। दोनों की मुलाकात लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के दिनों से जुड़ी बताई जाती है। हालांकि, उस वक्त दोनों दोस्त ही थे लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने फिर मिलना-जुलना शुरू किया और दोनों का ये मिलन शादी तक पहुंच गया और अब ये कपल जल्द ही माता-पिता भी बनने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X