शादी के बाद एक्टिंग छोड़ Parineeti Chopra करेंगी नए करियर की शुरुआत, वीडियो के जरिए खुद किया ऐलान

Parineeti Chopra Start Her Music Career: परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है। लेकिन जब से उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की है तभी से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई है। शादी के बाद एक्ट्रेस पर उनके फिल्मी करियर को लेकर कई तरीके के सवाल उठे। हालांकि कुछ लोगों ने कयास लगाया कि वह राजनीति में जाएंगी।
लेकिन अब खुद परिणीति चोपड़ा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शादी के बाद अपने एक नई करियर की शुरुआत की। अक्सर देखने को मिला है की एक्टिंग के अलावा परिणीति चोपड़ा को सिंगिंग का काफी शौक है। इसीलिए खुद अब परिणीति ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह आप संगीत की दुनिया से अपना करियर शुरू करेंगी।
परिणीति चोपड़ा ने इस वीडियो को साझा करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा कि "म्यूजिक हमेशा से ही मेरे लिए एक हैप्पी प्लेस साबित हुआ है। कई सालों तक मैंने म्यूजिशियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा है। अब मैं भी इस दुनिया का हिस्सा बनने वाली हूं। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझता हूं और मैं अपने जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
परिणीति के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और दोस्तों ने उनको शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं भर भर कर उनके इस पोस्ट पर कमेंट भी आ रही है। बता दे कि परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन के दौरान बताया कि वह टीम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीम टैलेंट मैनेजमेंट के साथ पार्टनरशिप करने वाली है। ये देश के मशहूर सिंगर को रिप्रेजेंट करता है। इस कंपनी से अरिजीत सिंह से लेकर अमित त्रिवेदी, सुनिधि चौहान और बादशाह जैसे 25 बड़े कलाकार जुड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications











