वजन से जुड़े सवाल पर नाराज हुईं परिणिती!
परिणिती चोपड़ा जब से बॉलीवुड में आई हैं तभी से उनके वजन को लेकर उन्हें काफी क्रिटिसिज्म सहना पड़ा। हालांकि परिणिती ने हमेशा ही इन बातों पर ध्यान ना देते हुए सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखा और बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में अपना नाम शामिल किया। लेकिन अभी भी यदा कदा परिणिती को अपने वजन से जुड़े सवाल सुनने को मिल जाते हैं जिन्हें सुनकर परिणिती थोड़ा असहज महसूस करती हैं।
हाल ही में परिणिती चोपड़ा व आदित्य रॉय कपूर की फिल्म दावत-ए-इश्क के प्रमोशन के लिए फिल्म की प्रमोशन टीम ने एक नयी स्ट्रैटजी बनाई जिसके दौरान परिणिती और आदित्य फूड यात्रा पर निकलेंगे जिसके दौरान वो भारत के कई मशहूर शहरों जैसे जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, आगरा, बड़ौदा, एहमदाबाद से होकर आएंगे और वहां के मशहूर खानों को चखेंगे।
ये यात्रा शुरु होगी 12 सितंबर से। इस घोषणा के लिए एक ईवेंट का आयोजन किया गया जिसके दौरान ही परिणिती से किसी ने पूछ लिया कि एक्ट्रेसेस तो अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहती हैं और आप अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस तरह का रिस्क ले रही हैं। इसपर परिणिती ने कहा "निजी तौर पर मुझे आपका ये सवाल बिल्कुल पसंद नहीं आया। अगर मैं अपने वजन को लेकर इतना चिंतित रहती तो मैं दावत-ए-इश्क जैसी फिल्म ही नहीं करती। लेकिन ये मेरी फिल्म है और इसे प्रमोट करने के लिए मैं सबकुछ करुंगी।"
कुल मिलाकर परिणिती को ये महसूस हुआ कि बेवजह ही उनके वजन पर दोबारा से सवाल किये जा रहे हैं। लेकिन सच तो ये है कि फिल्म में परिणिती बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं और इतनी बेहतरीन अदाकारा को इन छोटी छोटी बातों से परेशान नहीं होना चाहिए। आखिर 'कुछ तो लोग कहेंगे और लोगों का तो काम है कहना।'
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/rtsHlYO6TUc?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












