Pradeep Sarkar Passes Away: 'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन, हंसल मेहता ने की पुष्टि

 parineeta-director-pradeep-sarkar-passes-away-at-the-age-of-67-hansal-mehta-confirmed-the-news

Recommended Video

Parineeta fame Filmmaker Pradeep Sarkar का निधन, Bollywood Celebs ने जताया शोक | FilmiBeat

Pradeep Sarkar passed away: जाने माने फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार अब हमारे बीच नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदीप सरकार की तस्वीर शेयर की है और जानकारी दी है कि उनका निधन हो गया है।

प्रदीप सरकार का निधन 24 मार्च को देर रात 3:30 मिनट पर हुआ है। प्रदीप सरकार ने अपने फिल्मी करियर में 'परिणीता', 'लागा चुनरी में दाग', 'मर्दानी' और 'हेलीकॉप्टर ईला' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया था। शरीर में पोटैशियम का स्तर अचानक गिर जाने के कारण वो डायलिसिस पर थे।

अचानक तबीयत अधिक खराब होने की वजह से उन्हें 3 बजे रात में अस्पताल लेकर जाया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े प्रदीप सरकार के नजदीकी लोगों को उनके मृत्यु की खबर सुबह मिली है। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने भी उनके निधन की जानकारी दी है। प्रदीप सरकार एक शानदार निर्देशक के साथ जाने माने लेखक भी थे। एडवटाइजिंग की दुनिया में उन्होंने कई सालों तक काम किया है। उन्होंने 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला', 'अरेंज्ड मैरिज एंड फोरबिडन लव' और 'दुरांगा' जैसी वेब सीरीज का भी निर्देशन किया था। प्रदीप सरकार जल्द ही पैरेंट्स और बच्चों के बीच के उम्र के फासले पर भी फिल्म बनाने जा रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X