1st DAY 1st SHOW: परी ने इतना डराया कि सीटी से निकली बस हवा, सीक्वल की डिमांड
अनुष्का शर्मा स्टारर परी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और उम्मीद के मुताबिक ये दर्शकों को पसंद भी बहुत आ रही है।
परी को पहले ही शो में अच्छी शुरूआत मिल चुकी है।। भले ही आज होली का दिन है लेकिन फिर भी सिनेमाघरों को मल्टीप्लेक्स और मेट्रो शहरों में दर्शक मिल ही गए हैं।

जो भी फिल्म देख रहा है वो डर से कांप जा रहा है। सीटी बजाने की हिम्मत हो भी जाए तो सीटी की जगह हवा ही निकल रही है। दर्शक मुंह फाड़े बस स्क्रीन पर घूर रहे हैं।
फिल्म में पलक भी झपकी तो लग रहा है कि फिल्म छूट जाएगी। पहले शो से साबित है कि दर्शकों ने फिल्म को हिट कर दिया है। कुछ तो इसके सीक्वल की भी डिमांड कर रहे हैं।
फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक समान रूप से पसंद कर रहे हैं। और जिस तरह दर्शक, फिल्म को सिनेमा हॉल में इंजॉय कर रहे हैं ये तय है कि अनुष्का ने इस बार भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
जानिए पहला दिन, पहला शो देखने के बाद कैसी रही दर्शकों की प्रतिक्रिया -


Click it and Unblock the Notifications












