वरुण धवन की कुली नं 1 रीमेक मे ये एक्टर निभाएगा कादर खान का किरदार
Recommended Video
गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म कुली नं 1 की रीमेक को लेकर कई तरह की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। इस फिल्म की रीमेक के लिए तो पहले ही वरुण धवन और सारा अली खान को फाइनल कर लिया गया है और अब एक और बात सामने आई है। आप सभी को पता है कि फिल्म करिश्मा कपूर के पिता यानि कादर खान का काफी अहम किरदार था। उनके रोल को लेकर एक एक्टर का नाम सामने आ रहा है..
वो कोई और नहीं बल्कि परेश रावल हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो मरहूम कादर खान के किरदार में परेश रावल नजर आने वाले हैं। परेश रावल को आखिरी बार फिल्म उरी में देखा गया था।

वरूण धवन इस फिल्म में गोविंदा का रोल निभाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। फैन्स उन्हें वैसे भी गोविंदा और सलमान खान का शानदार कॉम्बिनेशन मानते हैं।
ऐसे में उन्हें इस रोमांटिक कॉमेडी में देखना शानदार होगा। डेविेड धवन के द्वारा निर्देशित की जाने वाली इस फिल्म का हिस्सा बनकर वरुण धवन काफी ज्यादा खुश हैं और उनके फैंस, भी इनको इस अंदाज में देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











