..................... Paresh Rawal Wife Swaroop Sampat Once Grabbed Headlines For Her Bold Bikini Look After Winning Miss India - Hindi Filmibeat

परेश रावल की पत्नी कभी बिकिनी पहनकर मचा चुकी हैं बवाल, मिस इंडिया बनने के बाद खूब बटोरी थी सुर्खियां!

Paresh Rawal Wife: परेश रावल बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर जैसे अवार्ड भी मिल चुके हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उनकी पत्नी स्वरूप संपत भी अपने वक्त की खूबसूरत एक्ट्रेस और मिस इंडिया भी रह चुकी है।

Paresh Rawal Wife

स्वरूप संपत ने साल 1979 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद में मिस यूनिवर्स पेजेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। 80 के दशक में उन्होंने काफी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया। लेकिन बाद में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में खुद को स्थापित किया।

मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी है परेश रावल की पत्नी

परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत ने साल 1979 में मिस इंडिया का अवार्ड जीता था। इसके बाद में उन्होंने देशभर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। मिस इंडिया बनने के बाद में उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में आई। इसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

बेहतरीन फिल्मों में कर चुकी है काम

परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत ने 80 के दशक में काफी सारी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इस समय उन्होंने काफी सारे बड़े बैनर की फिल्मों में काम किया। मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें साल 1981 की फिल्म नाखुदा में लिया था और यही से स्वरूप संपत भी काफी चर्चा में आई थी। उसके बाद में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म नरम गरम जैसी फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी है।

बोल्ड किरदारों से चर्चा में आई थी परेश रावल की पत्नी

स्वरूप संपत ने अपनी स्क्रीन पर एक्टिंग दिखाकर लोगों को इंप्रेस तो कर ही दिया था लेकिन इसके बाद में बोल्ड अवतार से हर किसी को चौंका दिया था। साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म करिश्मा में उन्होंने बिकिनी सीन देकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।

परेश और स्वरूप की कैसे हुई थी मुलाकात?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि परेश रावल और स्वरूप की थिएटर के दौरान मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता गहरा होता चला गया। लंबी दोस्ती के बाद में 1987 में दोनों ने शादी कर ली थी। नेता ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पत्नी उनके बॉस की बेटी है। उन्होंने अपने दोस्त से कहा था कि वह स्वरूप से ही शादी करना चाहते हैं भले ही वह उनके दोस्त की बेटी ही क्यों ना हो। उसके बाद में दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम आदित्य और अनिरुद्ध है।

फिल्मों से दूर हो गई थी स्वरूप संपत

स्वरूप संपत ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और समाज सेवा में अपना जीवन झोंक दिया। वह दिव्यांग बच्चों को एक्टिंग सिखाने लगी और जब पीएम मोदी गुजरात के कम हुआ करते थे तब उन्होंने स्वरूप को बच्चों के लिए एजुकेशन प्रोग्राम का हेड भी सुन लिया था। स्वरूप राइटिंग के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव है और कई सारी किताबें भी लिख चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X