पीएम मोदी की बुराई पर परेश रावल ने यूजर को बोला 'सुअर का बच्चा'- फिर बुरी तरह से हुए Troll
इस समय अभिनेता परेश रावल की एक खबर सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है और वो काफी ज्यादा ट्रोल भी हो रहे हैं। बता दें कि उन्होने एक शख्स को ट्विटर पर 'सुअर का बच्चा' बोल दिया था। दरअसल एबीपी न्यूज ने एक सर्वे किया था जिसमें मोदी को आजाद देश का सबसे लोकप्रिय पीएम बताया गया था। इस खबर को शेयर करते हुए परेश रावल ने लिखा था कि.. 'शेर पैदा होने के साथ ही जंगल का राजा होता है, उसके लिए चुनाव नहीं करना पड़ता है।'
इस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'गधे को शेर एक बंदर बता रहा है।' फिर क्या था..परेश रावल भड़क गए उन्होने ट्विटर पर ही यूजर को लिखा कि.. 'और सुअर का बच्चा बरनोल लगा रहा है।'

इसके बाद परेश रावल को सोशल मीडिया पर काफी बुरा भला बोला जा रहा है और लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। देखिए किस तरह से ट्रोल हुए अभिनेता...


Click it and Unblock the Notifications