चाइनीज ऐप टिकटॅाक TikTok को Ban करने पर बोला बॅालीवुड, इतना बड़ा स्टार बोल रहा है बंद करो!
चीनी ऐप टिकटॉक (TikTok ) इन दिनों लगातार विवादों में हैं। कोरोना के चीन से शुरू होने के बाद से लेकर टिकटॉकर फैजल सिद्दीकी के एसिड अटैक वीडियो के बाद अब इसे लेकर विरोध की आवाज उठने लगी है। कुछ दिन पहले एक्टर कुशाल टंडन ने कहा था कि भारत में टिक टॅाक बंद हो, क्योंकि वह नहीं चाहते चीन को भारत का राजस्व मिले।
उन्होंने लिखा कि जब पूरी दुनिया चीन के कारण परेशानी हो रही है, लेकिन फिर भी भारतीय टिकटॉक से राजस्व दे रही है। चीन ने ये ऐप उन लोगों के लिए बनाया था जो कि बेकार थे।

जिनके पास कुछ करने के लिए नहीं था। इस टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। फिलहाल अब इस मामले पर बॉलीवुड से आवाज आनी शुरू हो गई है। यही कहा जा रहा है कि इसे बंद कर देना चाहिए। लोगों को इसका इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications