...तो ये एक्टर बनेंगे संजय दत्त की बायोपिक में उनके पिता!
संजय दत्त की बायोपिक में परेश रावल निभाएंगे सुनील दत्त का किरदार। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में हैं।
संजय दत्त की जिंदगी पर बायोपिक बना रहे राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार कौन निभाएगा, उसे लेकर काफी चर्चाएं थीं। लेकिन फाइनली अब फिल्म में आपको परेश रावल सुनील दत्त का किरदार निभाते नज़र आएंगे।

इस फिल्म के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टी की है कि सुनील दत्त का किरदार परेश रावल निभाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि फिल्म में पिता और बेटे के रिश्ते को काफी प्यारे ढंग से दिखाया जाएगा। हमें बहुत खुशी है कि इस रोल के लिए परेश रावल को चुना गया।
#WinnerList: फिल्मफेयर अवार्ड 2017 - जानिए बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस,फिल्म...
आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते नज़र आएंगे। दिलचस्प बात ये है कि रणबीर कपूर ने संजय दत्त के किरदार को समझने के लिए काफी समय संजय के साथ बिताया। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक इसका नाम तय नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications