परेश और संजय अगली फिल्म में एक साथ
निर्देशक कैजाद गुस्ताद की अगली फिल्म में संजय दत्त और परेश रावल एक साथ आ रहे हैं। संजय दत्त, कैजाद के लिए प्रोड्यूसर ढूँढ रहे हैं। संजय दत्त और कैजाद काफी अच्छे दोस्त हैं। कैजाद की इस फिल्म में एक्शन किंग संजय दत्त और कॉमेडी एम्परर परेश रावल, मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
परेश रावल का कहना है कि इस फिल्म में वह नसीर और संजय दत्त के साथ काम कर रहे हैं। संजय दत्त के साथ वह पहले भी काम कर चुके हैं जबकि नसीर उनके फेवरेट कलाकार हैं। पर उन्होने ये फिल्म, स्टार कास्ट की वजह से नही बल्कि फिल्म की कहानी की वजह से स्वीकार की है।
परेश कहते हैं कि करियर के इस मुकाम पर पहुँच कर मुझ ऐसे रोल की जरूरत है, जो मेरे लिए चैलेंजिंग हो पर मुझे ऐसे रोल नहीं मिल रहे। कैजाद की फिल्म के लिए परेश का कहना है कि इस फिल्म की कहानी काफी स्ट्रांग है।
परेश की फिल्म दे दनादन रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications