..................... कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच परेश रावल ने लगवाई वैक्सीन। Paresh Rawal takes Corona Vaccine and pay thanks to Narendra Modi - Hindi Filmibeat

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच परेश रावल ने लगवाई वैक्सीन, जानिए किसको कहा धन्यवाद?

कोरोना काल के बाद से ही लगातार इस दिन का इंतजार था कि कब कोरोना वैक्सीन आएगी और लोग इसको लगवाएंगे। ये खुशखबरी आई और इस समय धीरे धीरे सभी लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। अब एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें अभिनेता परेश रावल नजर आ रहे हैं। परेश रावल ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई है। अभिनेता ने इस तस्वीर को खुद सोशल मीडिया पर साझा किया था। परेश रावल ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि...

'वी से वैक्सीन, सभी डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों को वैक्सीन के लिए धन्यवाद, मोदी जी को भी आभार।' परेश रावल का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनको मुबारकबाद दे रहे हैं।

paresh rawal, परेश रावल

मुंबई में ही नहीं बल्कि हर जगह वैक्सीन का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। ऐसे में इसका टीकाकरण शुरू होने से आम से लेकर खास तक, हर कोई खुशी जाहिर कर रहा है।

वैक्सीन आने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने भी कोरोना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। खुद परेश रावल ने कहा था कि वो मोदी जी का शुक्रिया अदा करते हैं। लेकिन इस समय कुछ ऐसे केस भी सामने आ रहे हैं जो कि काफी चौकाने वाले हैं।

कई सितारे हैं जो कि फिर से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं और वो क्वारंटीन हैं। मुंबई में कोरोना के केस फिर से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X