'पर्दे पर दिखने वालों को एंटरटेनर्स और पुलिस- आर्मी को हीरो कहना शुरु करो'- परेश रावल
अभिनेता परेश रावल बॉलीवुड इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और सिर्फ वो फिल्मों से जुड़े हैं बल्कि वो राजनीति में भी एक अच्छा नाम है। परेश रावल को लेकर मशहूर है कि वो हर तरह के मुद्दों पर अपनी एक अलग राय रखते हैं और सोशल मीडिये के जरिए उसको लोगों तक पहुंचा देते हैं। इस समय भी उनकी एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है और चर्चा में हैं। उन्होने ये सब पुलिस और आर्मी ऑफिसर्स के लिए लिखा है।
दरअसल उनका मानना है कि हम पर्दे पर नजर आ रहे एक्टर को हीरो बोलते हैं जो कि गलत है। वो एंटरटेनर्स हैं और बॉर्डर पर खड़े आर्मी और पुलिस को हमारे देश का हीरो कहना चाहिए।

गौरतलब है कि काफी समय से चीन से भारत के विवाद को लेकर चर्चा है इस समय सभी लोग इस मामले की तरफ गौर से देख रहे हैं। इसी बीच परेश रावल का ये पोस्ट लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
उन्होने लिखा है कि.. 'हमें कलाकारों को एंटरटेनर कहना शुरू कर देना चाहिए और हमारी सेना और पुलिस को हीरो कहना चाहिए। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को पता चलेगा की हीरो का असली मतलब क्या होता है।'
परेश रावल के इस पोस्ट पर कई लोग समर्थन कर रहे हैं। परेश रावल के फैंस का कहना है कि ये बात सच है कि देश के लिए लड़ने वाले और इसके जान देने वाले ही हीरो होते हैं। आप पढ़िए पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications