ALERT: सलमान खान की 'सुल्तान'.. ये स्टारकिड करेंगे जबरदस्त डेब्यू
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' सिर्फ सलमान खान या अनुष्का शर्मा के लिए ही खास नहीं, बल्कि इस फिल्म से कई नए नाम भी जुड़े हैं। ताजा खबर है कि परेश रावल के बेटे अनिरूद्ध भी इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले हैं। जी हां, अनिरूद्ध ऑन कैमरा नहीं, बल्कि ऑफ कैमरा दिखेंगे।
नसीरूद्दीन शाह के मार्गदर्शन में काम कर रहे अनिरूद्ध सुल्तान में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम कर रहे हैं। अनिरूद्ध की मां स्वरूप संपत ने अनुसार, अनिरूद्ध को इससे बेहतर शुरूआत नहीं मिल सकती थी।
सलमान खान की 'सुल्तान' का FIRST LOOK.. आज.. अभी.. इसी वक्त!
सुल्तान इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। सलमान खान के साथ फिल्म में अनुष्का शर्मा, रणदीप हुडा, अमित साध भी दिखेंगे। इस फिल्म के लिए सभी काफी मेहनत कर रहे हैं। सलमान - अनुष्का कुश्ती की ट्रेनिंग में लगे हैं। वहीं, साथ ही हरयाणवी भी सीखी जा रही है।
बहरहाल, यहां जानते हैं फिल्म से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications

