अनुराग कश्यप की इस धमाकेदार फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगें परेश रावल के बेटे
इस समय बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टारकिड्स या फिर नए नए लोग डेब्यू कर रहें हैं और काफी ज्यादा चर्चा में भी रह रहें हैं। 2018 में कई लोगों ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और सफलता भी पाई। अब खबर आ रही है कि शानदार अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी काफी जल्दी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले हैं। परेश रावल के बेटे आदित्य रावल को अनुराग कश्यप लॉंच कर रहें हैं और इस फिल्म का नाम होगा बमफाड़।
इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रेड्डी की फेम शालिनी पांडे नजर आने वाली है जो कि उनके साथ इश्क लड़ाती हुई दिखेंगी। गौरतलब है कि फिल्म यूपी के इलाहाबाद की एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी।

इस फिल्म शूटिंग पूरी हो चुकी है और साल के अंत में इसकी शूटिंग कानपुर में भी हुई थी। चौकाने वाली बात तो ये है कि इस फिल्म को अनुराग कश्यप नहीं करेंगे बल्कि रंजन चांडेल निर्देशित करने जा रहें हैं और ये उनकी भी एक निर्देशक के रूप में पहली फिल्म होगी।
परेश रावल की बात की जाए तो उन्होने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक से बढ़कर एक रोल किए हैं जो कि सदा के लिए याद रखे जाएंगे। आपको मिलाते उन अभिनेताओं से जो कि डेब्यू को लेकर चर्चा में रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











