Richa Chadha Controversy: अक्षय और के के मेनन के बाद इस एक्टर ने भी लगाई ऋचा चड्ढा की क्लास

सभी जानते हैं कि ऋचा चड्ढा को इस वक्त सोशल मीडिया पर किस तरह से ट्रोल किया जा रहा है। उन्होने गलवान पर ट्वीट करते हुए भारतीय फौजियों की शहादत का मजाक बनाया था। इसके बाद उनको कई सितारों की तरफ से पोस्ट मिले और सभी ने काफी खरी खोटी सुनाई थी। इस वक्त फिर से इस लिस्ट में परेश रावल का नाम सामने आ रहा है। जी हां, परेश रावल ने ऋचा चड्ढा का नाम लिए बिना गलवान पर अपनी बात रखी है और उनके पोस्ट की तारीफ हो रही है।
हेरा फेरी एक्टर ने ट्विटर पर लिखा था, ''इंडियन आर्म्ड फोर्स, आप हैं तो हम हैं।'' हालांकि परेश रावल ने कहीं पर भी ऋचा का नाम नहीं लिया है लेकिन लोग इस ट्वीट पर ऋचा चड्ढा से जोड़कर देख रहे हैं।
इसके पहले अक्षय कुमार और के के मेनन ने भी ऋचा चड्ढा को आईना दिखाया था। अक्षय कुमार ने लिखा था, ''यह देखकर दुख होता है। हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।''

के के मेनन ने झाड़ा
इसके बाद अभिनेता के के मेनन ने लिखा था, ''वर्दी में हमारे बहादुर पुरुष और महिलाओं ने हमारे देश के हर एक नागरिक को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी! कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी वीरता के प्रति अपने दिल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता देखें! #जय हिन्द! वंदे मातरम !!''

ऋचा चड्ढा फिर से ट्रोल हो रहीं हैं
इन दोनों के अलावा अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी रिेएक्शन दिया था। फिलहाल इन स्टार्स के ट्वीट्स चर्चा का हिस्सा हैं और ऋचा चड्ढा फिर से ट्रोल हो रहीं हैं।

ट्वीट को डिलीट किया
हालांकि फुकरे एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट को डिलीट करते हुए पहले ही एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया था और माफी मांगी थी।

हेरा फेरी 3
परेश रावल की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर बिजी हैं और कुछ समय पहले उन्होने खुलासा किया था कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं जो कि अक्षय कुमार को रिप्लेस करते हुए नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











