बॉलीवुड के असली सुपरस्टार रजनीकांत, शाहरूख को भी पड़ी जरूरत: परेश रावल
परेश रावल ने चेन्नई इंडस्ट्री की जबरदस्त तारीफ की और कहा कि तमिल सिनेमा ने नये-नये प्रयोग करके भारतीय सिनेमा को एके नई ऊंचाई दी है जिसके लिए तमिल सिनेमा और यहां के लोगों की जितनी तारीफ की जाये वह उतना ही कम है। यहां के लोग रिस्क उठाना जानते हैं, हिम्मती है और क्रियेटिव हैं इसके लिए मैं कमल हासन और शिवाजी गणेशन की तारीफ करता हूं।
लेकिन भारतीय सिनेमा का असली सुपरस्टार कोई है तो वह हैं रजनीकांत जिनकी फिल्मों ने ना केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी वाहवाही लूटी हैं। रोबोट इस बात का ताजा प्रमाण है इसलिए मैं फक्र के साथ कह सकता हूं कि रजनीकांत ने अपने प्रयोग से भारतीय सिनेमा को ग्लोबल कर दिया। कहना गलत ना होगा कि वह बॉलीवुड से बड़े हैं इसलिए अगर उन्हें लोग तमिल सिनेमा का भगवान कहते हैं तो वह हैं उसके हकदार।
परेश रावल ने रजनीकांत के कसीदे पढ़ते हुए यह तक कह डाला कि रजनी की मदद तो हर कलाकार को पड़ती है जिसका ताजा उदाहरण है शाहरूख खान की हिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस'। जिसके लुंगी डांस ने रिकार्ड पर रिकार्ड बनाये लेकिन इसके पीछे केवल रजनीकांत की सफलता ही है। इसलिए मेरी नजर में तो बॉलीवुड का रीयल सुपरस्टार कोई है तो वहो हैं केवल रजनीकांत।


Click it and Unblock the Notifications
