..................... Paresh Rawal reacts on changing definition of comedy, said- I have never been in support of vulgar comedy | 'मैंने कभी भी अश्लील कॉमेडी या दूसरों को नीचा दिखाने वाली कॉमेडी का समर्थन नहीं कियै है'- परेश रावल - Hindi Filmibeat

'मैंने कभी भी अश्लील कॉमेडी या दूसरों को नीचा दिखाने वाली कॉमेडी का समर्थन नहीं किया है'- परेश रावल

राजकुमार राव और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'हम दो हमारे दो' में परेश रावल और रत्ना पाठक शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म होगी। कॉमेडी किरदारों में अपने अभिनय से जान भरने वाले दमदार अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में हिंदी सिनेमा में कॉमेडी की बदलती परिभाषा पर बात की है।

आईएएनएस से बात करते हुए एक्टर ने कहा, निश्चित रूप से फिल्मों में कॉमेडी की परिभाषा बदल रही है। पहले जो बकवास होता था, उसमें भी विविधता थी लेकिन अब जिस तरह की कॉमेडी आ रही है, वह अच्छी और उच्च क्वालिटी की कॉमेडी है, जिसे करने में मुझे मजा आता है।

Paresh Rawal

परेश रावल ने कहा, "मैं कभी भी अश्लील कॉमेडी या किसी को नीचा दिखाने और शारीरिक विकृति का मजाक बनाने वाली कॉमेडी का समर्थन नहीं करता हूं। यह अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि मैंने जो पहली रियल कॉमेडी फिल्म की.. वह अंदाज अपना अपना थी।"

परेश रावल ने 'अंदाज अपना अपना', 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना', 'हंगामा', 'गरम मसाला', 'मालामाल वीकली' जैसी कई फिल्मों में हास्य किरदार निभाए हैं, जिसके लिए उन्हें ना सिर्फ सराहना मिली.. बल्कि आज भी ये किरदार दर्शकों के बीच जिंदा हैं।

'हम दो हमारे दो' की बात करें तो.. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। यह 29 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के उपलब्ध हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X