परेश रावल की मौत की उड़ी अफवाह, एक्टर ने दिया ऐसा शानदार जवाब

अभिनेता मुकेश खन्ना की मौत की अफवाह के बाद सोशल मीडिया पर शुक्रवार को परेश रावल की मौत की अफ़वाह उड़ने लगी। सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर एक पोस्ट में दावा किए जा रहा था कि परेश रावल का शुक्रवार 14 मई की सुबह 7 बजे अकस्मात निधन हो गया। परेश रावल की मौत की ख़बर वाला यह ट्वीट वायरल होने लगा। इसके बाद परेश रावल ने अपनी मौत की खबर का खंडन करते हुए बड़ा मजेदार रिएक्शन दिया।

65 वर्षीय परेश रावल ने ट्विटर पर वायरल हो रहे पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि 'गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं तो आज सुबह 7 बजे सोया था।' परेश रावल मार्च महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। परेश रावल ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि दुर्भाग्य से मैं कोविड 19 पॉजिटिव हूं। पिछले दस दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोग टेस्ट करवा लें। इसके बाद जल्द ही परेश रावल कोरोना से ठीक हो गए थे।

Paresh Rawal

परेश रावल से पहले कई सेलेब्रिटी की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ चुकी है। उनके पहले मुकेश खन्ना, अरविंद त्रिवेदी, लकी अली, किरन खेर, तब्सुम और दूसरे कलाकारों की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

इसी हफ़्ते सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना की मौत की अफ़वाह उड़ी थी, जिसके बाद मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने मौत की अफ़वाह का खंडन करते हुए कहा था कि वे एकदम ठीक हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फ़िल्म हंगामा 2 में दिखाई देंगे। यह फ़िल्म 2003 में रिलीज़ हुए 'हंगामा' का सीक्वेल है। इस फ़िल्म में शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफ़री और प्रनिठा सुभाष दिखाई देंगी। परेश रावल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर हैं। भारत समेत दुनियाभर में उनके फ़ैन्स हैं। ट्विटर पर मौत की ख़बर की अफ़वाह पर कई यूज़र्स ने नाराज़गी व्यक्त की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X