परेश रावल ने की सलमान खान और अक्षय कुमार की जमकर तारीफ- कहा, सच्चे नागरिक और शेर दिल हैं
कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष' के ऐलान किया है। जिसमें सभी बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर अपना योगदान दे रहे हैं। जहां अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री सहायता कोष में 25 करोड़ की मदद दी, वहीं सलमान खान ने इंडस्ट्री के 25 हज़ार लोगों को ज़िम्मेदारी ली है। इस मौके अभिनेता परेश रावल ने दोनों अभिनेताओं की जमकर तारीफ की है।
परेश रावल ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए ट्विट किया, "किसी स्वार्थ के लिए नहीं, न ही किसी राजनीतिक करियर की इच्छा के लिए, न ही राजदूत या सरकार के एहसान के लिए.. ये एक सज्जन नागरिक हैं जो ईमानदारी से अपने करों का भुगतान करता है और दिल से से दान करता है.. फिर भी कुछ निम्न लोग अक्षय कुमार को कनाडाई नागरिक कहते हैं!"

उन्होंने आगे लिखा- "आपको जानकर और आपके साथ काम करके गर्व महसूस होता है अक्षय कुमार." वहीं, सलमान खान की तारीफ करते हुए परेश रावल ने कहा, शेर दिलवाले सलमान खान को मेरा सलाम है..


Click it and Unblock the Notifications











