ओम प्रकाश की भूमिका में दिखेंगे परेश रावल

फिल्मकार उमेश शुक्ला ने चर्चित फिल्म 'चुपके चुपके' के नए संस्करण में अभिनेता ओम प्रकाश द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए परेश रावल का चुनाव किया है।

'ओह माई गॉड' का निर्देशन कर चुके शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, "हमने अब तक सिर्फ परेश का चुनाव किया है वह ओम प्रकाश द्वारा निभाई भूमिका करेंगे।"

उन्होंने कहा, "यह कहने की जरूरत नहीं कि परेश एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उनके साथ मेरे अच्छे सम्बंध हैं। उनके साथ दोबारा काम करना मजेदार होगा।"

Paresh Rawal

1975 में ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित हल्की-फुल्की हास्य फिल्म 'चुपके चुपके' में अमिताभ बच्चन, धर्मेद्र, शर्मिला टैगोर, जया भादुरी, ओम प्रकाश और असरानी ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं की थीं।

शुक्ला ने कहा, "हमने कहानी में कई बदलाव किए हैं और यह इसका नया संस्करण नहीं बल्कि यह 'चुपके-चुपके' का रूपांतरण है।" फिल्म के अन्य कलाकारों पर फैसला होना अभी बाकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X