हिम्मती परेश रावल हिम्मतवाला में करेंगे ब्रेक डांस
साजिद खान अस्सी के दशक की हिट फिल्म हिम्मतवाला को लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। फिल्म को अस्सी के स्टाइल में ही फिल्माया जा रहा है। उस दौर में डिस्को और ब्रेक डांस का दौर था इसलिेए साजिद की फिल्म में भी यह सब है।
डिस्को को कैबरे स्टाइल में तो उन्होंने लेडी दबंग यानी सोनाक्षी सिन्हा से करवा लिया है अब ब्रेक डांस के लिए जिन्होंने उस इंसान को चुना है जो कि बेहतरीन कलाकार तो है लेकिन अच्छा डांसर नहीं
नहीं समझे आप कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता परेश रावल की। जो कि साजिद की हिम्मतवाला में ब्रेक डांस करने की हिम्मत दिखा रहे हैं।29 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में आपको परेश रावल 62 साल की उम्र में ब्रेक डांस करते दिखने वाले हैं। साजिद का दावा है कि फिल्म का यह सीन देखकर आप सभी पागल हो जायेंगे।
फिल्म में जितेंद्र और श्रीदेवी का किरदार अजय देवगन औऱ तमन्ना ने लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय देवगन और शेर की लड़ाई भी देखने को मिलेगा। फिल्म की पंच लाइन है 80s is back.. बावजूद इसके साजिद खान का कहना है उनकी और जितेन्द्र की फिल्म हिम्मतवाला की तुलना करना बेमानी है।


Click it and Unblock the Notifications












