OMG 2: अक्षय कुमार स्टारर 'ओह माय गॉड 2' को परेश रावल ने कर दिया रिजेक्ट, बताई ये बड़ी वजह!

paresh-rawal-opens-up-about-rejecting-akshay-kumar-starrer-omg-2-says-didnt-liked-the-story

Paresh Rawal on OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओमएमजी 2' का टीज़र आ चुका है। एक तरफ टीजर को तारीफ मिल रही है, तो दूसरी ओर लोगों की भावनाएं भी आहत होनी शुरू हो चुकी हैं। इस बार फिल्म अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं महाकाल के एक भक्त के रूप में हैं पंकज त्रिपाठी हैं, जिनका नाम है कांति शरण मुद्गल।

याद दिला दें, 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार के साथ दिखे थे परेश रावल। जिन्होंने कांजीलालजी मेहता का किरदार काफी शानदार तरीके से निभाया था। कोई शक नहीं कि सीक्वल में फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं।

खास बात है कि परेश रावल को 'ओएमजी 2' के लिए अप्रोच भी किया गया था, लेकिन अभिनेता ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। हाल ही में, अभिनेता ने इस बारे में खुलासा किया कि उन्होंने 2012 की हिट फिल्म के सीक्वल में कांजी लालजी की भूमिका दोबारा निभाने से इंकार क्यों कर दिया।

ओएमजी 2 को परेश रावल ने क्यों किया रिजेक्ट!

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत के दौरान दिग्गज अभिनेता ने बताया कि जब फिल्म के निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया था तो उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें कहानी पसंद नहीं आई। परेश रावल ने कहा, "मेरे लिए कोई भी सीक्वल बनाना, कैश करना है, मुझे किरदार के रूप में कहानी सुनकर मजा नहीं आ रहा था तो, मैंने इंकार कर दिया।"

सीक्वल बनाना हो तो राजकुमार हिरानी जैसी बनाओ

उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई किसी सफल फिल्म का सीक्वल बनाना चाहता है, तो उसे राजकुमार हिरानी की तरह ही बनाना चाहिए। मुन्ना भाई एमएमबीएस जैसी बनाओ, एक लीप हो, क्वांटम, लगे रहो मुन्ना भाई जैसी।" बता दें, ओएमजी 2 से भले ही परेश रावल और अक्षय कुमार साथ ना पाए हों.. लेकिन हेरा फेरी के सीक्वल में दोनों कलाकार साथ दिखेंगे, जिसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।

अमित राय द्वारा निर्देशित, 'ओएमजी 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल अभिनीत 'गदर 2' से मुकाबला करेगी।

Read more about: akshay kumar paresh rawal omg 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X