''हेरा फेरी 3 के लिए मुझे अभी तक अप्रोच भी नहीं किया गया है.. मैं क्या कहूं....''
काफी समय से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर भी काफी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में पहली दो फिल्म वाले स्टार्स ही होंगे। लेकिन बता दें, हाल ही में जब परेश रावल से हेरा फेरी 3 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे कहा कि मुझे अभी तक इस फिल्म के लिए अप्रोच भी नहीं किया गया है।
अक्षय कुमार का धमाका.. पहले वीकेंड ही 60 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई!
परेश रावल ने कहा, मैं भी काफी समय से इस फिल्म के बारे में खबरों में पढ़ रहा हूं, लेकिन मुझे किसी ने इसके लिए अप्रोच नहीं किया। मुझे भी लगता है कि इसका सीक्वल बनना चाहिए। ये एक शानदार फिल्म थी। मगर उन्हें फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों में कुछ ग्रोथ करनी पड़ेगी। वरना उसी तरह का घिसा-पिटा रोल करने में क्या मजा।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले डाइरेक्ट इंद्र कुमार ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि हेरा फेरी 3 का निर्देशन वो करेंगे और फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही होंगे। लेकिन लगता है कि अभी फिल्म फाइनल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications