..................... Paresh Rawal makes shocking revelations, says- there is lack of unity in Bollywood, South mein aap dekh lo - Hindi Filmibeat

परेश रावल ने बॉलीवुड को लेकर दिया शॉकिंग बयान, बताई हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कमी!

paresh-rawal-makes-shocking-revelations-says-there-is-lack-of-unity-in-bollywood-south-mein-aap-dekh

Paresh Rawal Says Bollywood Lacks Unity: परेश रावल फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में एक अहम किरदार में दिख रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड को 'आसान टार्गेट' कहा और खुलासा किया था कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के विपरीत बॉलीवुड में सितारों के बीच एकता की कमी है।

फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा वक्त गुजार चुके अभिनेता परेश रावल का मानना है कि बॉलीवुड को कोई हिला नहीं सकता है। जब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बायकॉट बॉलीवुड जैसे ट्रेंड को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने रिएक्शन देते हुए कहा कि, यहां सबको एकजुट रहने की जरूरत है।

हम यहां लंबे समय से टिके हैं

परेश रावल ने कहा, "मैं सोशल मीडिया पर चलने वाले ट्रेंड्स को अटेंशन नहीं देता हूं। बॉलीवुड को कोई हिला नहीं सकता। हम यहां लंबे समय से टिके हुए हैं, लेकिन इसके साथ मैं कहना चाहूंगा कि हमें और अधिक एकजुट होने की जरुरत है, इससे हम इस तरह के मुद्दों का सामना बेहतर ढंग से कर सकते हैं।"

साउथ फिल्म इंडस्ट्री जैसी यूनिटी बॉलीवुड में नहीं

उन्होंने कहा, "लोग बॉलीवुड को आसान टार्गेट बनाते हैं क्योंकि हमारे बॉलीवुड वालों में एकता नहीं है। अगर बॉलीवुड वालों में एकता हो तो कोई कुछ नहीं कर सकता। कोई आपके थिएटर पर पत्थर भी नहीं मार सकता। कोई गुंडागर्दी भी नहीं कर सकता। लेकिन एकता होनी चाहिए जैसी साउथ में है। साउथ में आप किसी के खिलाफ बोल कर दिखाओ। किसी के अंदर भी हिम्मत नहीं होगी।"

बता दें, ड्रीम गर्ल 2 के अलावा परेश रावल वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 में भी दिखाई देंगे। दोनों की शूटिंग अगले साल यानी कि 2024 में शुरू होगी।

Read more about: paresh rawal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X