..................... Paresh Rawal is a world-class actor: Anil Kapoor - Hindi Filmibeat

विश्व स्तरीय अभिनेता हैं परेश रावल : अनिल

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने सह-कलाकार अभिनेता परेश रावल के बारे में कहा कि परेश रावल विश्व स्तर के अभिनेता हैं। अनिल आने वाली फिल्म 'वेलकम बैक' में परेश के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के पहले संस्करण में भी दोनों अभिनेता साथ काम कर चुके हैं।

Paresh Rawal is a world-class actor: Anil Kapoor

'वेलकम बैक' के टीजर लांच के अवसर पर सोमवार को 56 वर्षीय अनिल कपूर ने कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुका हूं और वे कहते हैं कि अनिल आप बेहद अच्छा काम कर रहे हैं, हमें आपके काम का तरीका पसंद है। मैं कहता हूं कि मैं तो कुछ भी नहीं हूं। भारत में परेश रावल जैसे कई महान और उम्दा अभिनेता हैं, वह विश्व स्तर के अभिनेता हैं।"

निर्देशक अनीस बज्मी की आने वाली फिल्म का टीजर जारी करने का उद्देश्य दर्शकों को फिल्म की हल्की झलक दिखलाना है। फिल्म की असली शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। फिरोज ए. नाडियाडवाला की 'वेलकम बैक' मार्च 2014 में प्रदर्शित होगी।

फिल्म में जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X