..................... Paresh rawal entry in Farhan akhtar's Toofan - Hindi Filmibeat

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म "तूफ़ान" में परेश रावल आएंगे नज़र!

अभिनेता फ़रहान अख्तर पिछले कई महीनों से अपनी आगामी फिल्म "तूफ़ानी" में अपने किरदार की तैयारियों में व्यस्त है जिसमें वह एक मुक्केबाज की भूमिका निभा रहे हैं और यह फ़िल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। साल 2013 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के बाद, फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस काल्पनिक स्पोर्ट्स-ड्रामा फ़िल्म के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

और अब, फिल्म निर्माता ने फरहान के किरदार के लिए बॉक्सिंग कोच की भूमिका के किरदार से जुड़ी औपचारिकताओं को अप्रैल में फाइनल कर दिया गया था और अभिनेता मुंबई में फरहान के साथ एक महीने से भी अधिक समय से ट्रेनिंग ले रहे हैं। निर्देशक ओमप्रकाश मेहरा ने फरहान अख्तर और परेश रावल के साथ सर्वश्रेष्ठ जोड़ी पेश करने का वादा करते हुए कहा,

paresh rawal,, farhan akhtar, परेश रावल, तूफान, फरहान अख्तर

"हर निर्देशक के पास अभिनेताओं की एक बकेट लिस्ट होती है और परेश भाई मेरी लिस्ट में सबसे ऊपर थे। तूफ़ान टीम में उनके शामिल होने से मैं रोमांचित महसूस कर रहा हूँ। परेश और फरहान दोनों ही बेहद अच्छे अभिनेता हैं और दोनों के किरदारों को अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया है।

इस फ़िल्म में दर्शकों के लिए बहुत कुछ है।" भाग मिल्खा भाग की तरह, फरहान अपनी बॉडी में कायापलट लाने की प्रक्रिया से गुज़र रहे हैं जिसके लिए वह पूर्व विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन ड्रू नील के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग ले रहे हैं।

इस स्पोर्ट्स ड्रामा को यथासंभव रियल रखने का प्रयास किया जएगा इसलिए फ़िल्म में फरहान असली मुक्केबाजों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। रितेश सिधवानी, फरहान और राकेश द्वारा निर्मित यह काल्पनिक कहानी अंजुम राजाबली द्वारा लिखित है। "तूफ़ान" की शूटिंग अगस्त महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है और साल 2020 में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X