ALERT: 5 साल बाद धमाकेदार सीक्वल....हो गया कंफर्म...पार्ट 1 सुपरहिट...पार्ट 2 ब्लॉकबस्टर
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनके सीक्वल का इंतज़ार बेसब्री से होता है। अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ओह माय गॉड उन चंद फिल्मों में से है। परेश रावल आज रिलीज़ हो रही फिल्म गेस्ट इन लंदन में दिखाई देंगे और इस दौरान वो फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने ओह माय गॉड सीक्वल कंफर्म कर दिया। उनसे पूछा गया कि क्या ऐसा संभव होगा। तो उनका जवाब था कि काम पूरा हो चुका है। हम सीक्वल के साथ लगभग तैयार हैं।

उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित ओह माई गॉड फेमस नाटक किशन वर्सेज कन्हैया पर आधारित है। ये पूरी फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जो कि लोगों को ये एहसास दिलाता है कि उन्हें भगवान को प्यार करना चाहिए।
फिल्म का संदेश है कि भगवान किसी मूर्ती या किसी तस्वीर में नहीं है बल्कि भगवान हमारे अंदर ही है। जो इंसान सच्चे दिल से भगवान को मानता है भगवान उसकी सभी मुश्किलों को दूर करता है।
अक्षय कुमार के 10 सीक्वल ऐसे हैं जिन्हें अनाउंस तो किया गया लेकिन वो सीक्वल बनते नज़र नहीं आ रहे। क्यों, कैसे और किसलिए ये किसी को नहीं पता।


Click it and Unblock the Notifications











