विवेक ओबेरॉय को परेश रावल की दो टूक: मुझसे बेहतर पीएम मोदी बायोपिक कोई नहीं कर सकता

काफी समय पहले ही परेश रावल ने मीडिया को कंफर्म किया था कि नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी कहानी परदे पर उतारने की इजाज़त परेश रावल को दे दी है और परेश रावल, परदे पर नरेंद्र मोदी के अवतार में जल्दी ही दिखाई देंगे। इसलिए जब नरेंद्र मोदी बायोपिक की बात शुरू हुई तो हर कोई परेश रावल का इंतज़ार करने लगा।

लेकिन सबको हैरत में डालते हुए उमंग कुमार ने विवेक ओबेरॉय को नरेंद्र मोदी बनाकर प्रस्तुत किया। अब इस पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए परेश रावल ने कहा है कि मुझसे बेहतर नरेंद्र मोदी कोई नहीं बन सकता। इसलिए मैं अपनी फिल्म बनाउंगा, चाहे कितनी ही फिल्में बन रही हैं।

paresh-rawal-challenges-viveik-oberoi-with-his-own-narendra-modi-biopic

परेश रावल ने ये भी बताया कि नरेंद्र मोदी की कहानी में बहुत कुछ है जिसे परदे पर बताया जाना चाहिए। उनकी फिल्म एक आम से चाय बेचने वाले कार्यकर्ता की होगी जो अपने संघर्ष से गुजरात का मुख्यमंत्री बना और फिर संघर्ष करते करते देश का प्रधानमंत्री।

गौरतलब है कि परेश रावल के अलावा, कुछ समय पहले तक नरेंद्र मोदी बायोपिक से अक्षय कुमार का नाम भी जोड़ा जा रहा था। नरेन्द्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी कहानी काफी ज़्यादा फिल्मी है। एक चायवाले से देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर आसान तो नहीं रहा होगा।

यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कहानी में है हर फिल्मी मसाला। उनकी सक्सेस स्टोरी देखिये वे कहां से कहां जा पहुंचे। इस समय समूची दुनिया उनकी सक्सेस से प्रभावित है। तो हमने ढूंढे कई ऐसे एक्टर जो उनकी बायोपिक में उनका रोल करने के लिए परफेक्ट माना जा रहा है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X