'अकेले पी गए, हमें नहीं दिया..' पेशाब विवाद के बीच परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Paresh Rawal

Paresh Rawal Urine Controversy- परेश रावल फिर से चर्चा में हैं उनक पेशाब वाले बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। बता दें कि परेश रावल ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अपनी तबीयत जल्दी से ठीक करने के लिए उन्होने खुद का पेशाब पिया था और ऐसा करने के लिए उनको वीरू देवगन ने सलाह दी थी।

जब मूत्र को लेकर विवाद हुआ तो एक बार फिर से दिग्गज अभिनेता अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि लगातार इस सवाल से अभिनेता तंग आ गए हैं और उन्होने सीधे तौर पर कह दिया है कि उन्होने किसी को तो पीने के लिए नहीं दी..

पेशाब पर भड़के परेश

बार बार इसी सवाल को सुनकर अभिनेता तंग हो गए हैं। उनका कहना है कि, ''मैने उन्हे पेशाब तो नहीं दिया, है ना? या उन्हे कोई दिक्कत है कि मैने उन्हे नहीं दिया। क्या उन्हे ये लग रहा है कि यार ये अकेले पी गए हमें नहीं दिया।''

परेश रावल ने इसके बाद कहा, ''ये मेरे जीवन की एक घटना है जो कि 40 साल पहले घटी थी, वो मैने बोल दिया तो इसमें क्या हो गया। लोगों को राई का पहाड़ बनाने में मजा आता है, करने दो उनको मजा।'' हेरा फेरी एक्टर ने इस तरह से लोगों को जवाब दिया है। बता दें कि परेश रावल सीधी बात करने के लिए जाने जाते हैं और अक्सर उनकी बेबाकी सामने आती है।

हेरा फेरी 3 को लेकर है चर्चा में

जब हेरा फेरी 3 का ऐलान हुआ था तो परेश रावल ने इसका हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि परेश रावल के बिना ये फिल्म संभव ही नहीं है। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी सदमें में आ गए थे। हालांकि बाद में पता चला कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था। परेश रावल बाद में मान गए और अब फिल्म की शूटिंग हो रही है। बाबूराव के किरदार में परेश रावल एक बार फिर से धमाका करने के लिए आने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी पसंद की जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: paresh rawal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X