Alert..सलमान की टाइगर जिंदा है में ..बड़े एक्टर की एंट्री..फैंस के लिए Surprise..
सलमान खान की सबसे खास फिल्म टाइगर जिंदा है में एक और बड़ा चेहरा शामिल हो गया है। यह और कोई नहीं बल्कि परेश रावल हैं। जो कि बेहद जुदा भूमिका में नजर आयेंगे।
सलमान खान स्टारर टाइगर जिंदा है कि शूटिंग का समय धीरे-धीरे करीब आता जा रहा है। इसी के साथ इस फिल्म के शूटिंग से लेकर सलमान के लुक तक पर चर्चा होने लगी है। लेकिन अब सलमान की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म में एक और दमदार खिलाड़ी शामिल होने जा रहा है।
जी हां, वो और कोई नहीं बल्कि परेश रावल हैं। परेश रावल के आने से इस टीम की स्टार कास्ट को एक मजबूत कड़ी मिल गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार परेश कॅामेडी या निगेटिव किरदार नहीं निभायेंगे। बल्कि उनका किरदार दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सप्राइज पैकेज होगा।

इस पर अपनी राय जाहिर करते हुए इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर कहते हैं कि मैं हमेशा से ही परेश जी के काम से प्रभावित हुआ हूं। वह हर किरदार में हर बार नए तरीके से पेश करते हैं। उनके साथ मुझे पहली बार काम करने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान और परेश रावल की जोड़ी रेड्डी फिल्म दिखाई दी थी। अब दोबारा इन दोनों को एक साथ देखना लाजवाब होगा। लेकिन सलमान खान के लिए इस बार टाइगर जिंदा है में काम करना आसान नहीं है।उनके लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।आखिर कैसे..


Click it and Unblock the Notifications











