हेरा फेरी 3 से बाहर हुए बाबू भैया, लोग बोले- नही जाएंगे देखने.. सुनील शेट्टी बोले- उनके बिना बन ही नही सकती

Paresh Rawal

Paresh Rawal Hera Pheri 3: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर फैंस जितने एक्साइटेड थे उतने ही अब इस फिल्म को लेकर परेशान हो गए हैं। दरअसल, फिल्म के सबसे मजेदार कैरेक्टर बाबुराव गणपतराव आप्टे यानि के बाबू भैया को लेकर काफी सस्पेंस के बाद ये ऑफिशियल हो चुका है कि फिल्म में परेश रावल ये किरदार नहीं निभाएंगे।

25 करोड़ का मुकदमा

हेरा फेरी 3 को लेकर हाल ही में खबर आई कि परेश रावल अब बाबू भईया के रोल में नहीं दिखेंगे, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की थी। इसके बाद अक्षय कुमार की कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज समेत वापस कर दिया है और थोड़ा अतिरिक्त पैसा भी लौटाया है। उन्हें फिल्म के लिए कुल 15 करोड़ मिलने थे, जिसमें से बाकी 14.89 करोड़ फिल्म रिलीज के एक महीने बाद मिलने थे।

परेश रावल ने किया ऐलान

बता दें कि खबरें आई थीं कि परेश रावल ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन फिर परेश रावल ने सोशल मीडिया पर ये अनाउंसमेंट की थी कि वो हेरा फेरी 3 छोड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा था, 'हेरा फेरी 3 छोड़ने के पीछे क्रिएटिव डिफरेंस कारण नहीं था। कोई भी क्रिएटिव डिफरेंस नहीं था फिल्म मेकर के साथ। मैं फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन के लिए बहुत प्यार, रिस्पेक्ट और विश्वास रखता हूं।'

सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट

परेश रावल के फिल्म को बीच में छोड़ देने की वजह फैंस सदमे में हैं। अब एक्टर सुनील शेट्टी ने इस पर रिएक्ट किया है। ANI से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'मेरे लिए ये बिल्कुल शॉकिंग है। मैं यहां हूं क्योंकि मैंने ये सुना। कल, आज और भी कई खबरें आईं। तो मुझे इसे लेकर पता करना ही था। मैं पूरी तरह से टूटा हुआ हूं। क्योंकि एक फिल्म जिसे लेकर मैं एक्साइटेड था वो थी हेरा फेरी।'

Take a Poll

सुनील ने कहा कि हेरा फेरी 3 बिना बाबू भैया के नहीं बन सकती है। सुनील ने कहा, 'बिल्कुल नहीं बन सकती। बिना परेश रावल के ये फिल्म बिल्कुल नहीं बन सकती है। मेरे और अक्षय के बिना फिर भी 1 परसेंट चांसेस हैं लेकिन बिना परेश जी के 100 परसेंट फिल्म नहीं बन सकती।'

More from Filmibeat

Read more about: paresh rawal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X