..................... 'Parents are many times above our changed thinking' - Anupam Kher shares short film! 'हमारी बदली हुई सोच से कई गुना ऊपर हैं पैरेंट्स'- अनुपम खेर ने साझा की शॉर्ट फिल्म! - Hindi Filmibeat

'हमारी बदली हुई सोच से कई गुना ऊपर हैं पैरेंट्स'- अनुपम खेर ने साझा की शॉर्ट फिल्म!

By Filmibeat Desk

हमारे पैरेंट्स हमें वास्तव में एक बेहतर इंसान बनाते-बनाते अपनी अनगिनत ख्वाहिशों को खुशी-खुशी भुला देते हैं। लेकिन एक उम्र के बाद ऐसा पड़ाव आता है, जब उन पर से विश्वास कम हो जाता है। इसके बावजूद पैरेंट्स तब भी करिश्मे कर सकते हैं। बस जरूरत होती है, तो प्यार और धैर्य की, जो उन पर बरसाया जाए, तो हम मॉडर्न ज़माने के होते हए भी उनसे खुद को पीछे ही पाएँगे। एक इंसान को सर्वगुण संपन्न माता-पिता ही बनाते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ बच्चे यह भूलने लगते हैं और उन्हें अपनी बदली सोच से देखना शुरू कर देते हैं।

लेकिन यह सोच उन्हें कुछ नया सीखने की दौड़ से थोड़ा भी पीछे नहीं खींच सकती है। इसे कहानी के रूप में पेश करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मोटिवेशनल स्पीकर अनुपम खेर ने देश के अपने सोशल मीडिया मंच,

anupam kher, अनुपम खेर

कू ऐप पर दिल छू लेने वाली शॉर्ट फिल्म शेयर की है, जिसका नाम है 'कोई शक'। कोई शक-एक छोटी कहानी! "हर छोटे बच्चे के पीछे जो खुद पर विश्वास करता है, वह माता-पिता होता है जो पहले विश्वास करता है!"

जैसे-जैसे हम बड़े होते है हम ये सच भूल जाते है! और अपने माता पिता को अपनी बदली सोच से देखना शुरू कर देते है। यह शॉर्ट फिल्म हर एक युवा को देखना चाहिए, जो वास्तव में आज जिस भी मुकाम पर है,

अपने माता-पिता की वजह से हैं। लेकिन वह माता-पिता का मोल भूल चुके हैं और अपनी बदली हुई सोच से उन्हें कमतर आँकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X