'लॉकडाउन के चलते पैरेंट्स दो साल बाद मेरे मुंबई वाले घर आ रहे हैं’: ताहिर राज भसीन
वर्सटाइल बॉलीवुड एक्टर ताहिर राज भसीन के लिए यह बड़ा भावनात्मक समय है, क्योंकि महामारी के चलते उनके पैरेंट्स दो साल बाद मुंबई वाले घर पर आ रहे हैं!' हालांकि भसीन परिवार के लिए यह जश्न का मौका भी है, क्योंकि ताहिर अपनी मम्मी का 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, जिसमें उन्होंने मम्मी के लिए एक खास सरप्राइज भी प्लान कर रखा है।
ताहिर बताते हैं, "लॉकडाउन के चलते पेरेंट्स दो साल बाद मेरे मुंबई स्थित घर (नई दिल्ली से) आ रहे हैं! गुजरे साल के तमाम सेलिब्रेशन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अटेंड किए थे और यहां मैंने उन्हें; खास तौर पर दिवाली, गणपति जैसे त्योहारों और अपने बर्थडे (21 अप्रैल) पर बहुत मिस किया। ये ऐसे दिन होते हैं जब आप सबसे ज्यादा अपनी फैमिली के इर्द-गिर्द रहना चाहते हैं।"

वह आगे बताते हैं, "इस बार उनकी यात्रा बेहद खास है, क्योंकि मेरी मम्मी का 60वां जन्मदिन पड़ रहा है। उन्हें अपना बर्थडे मनाना बहुत अच्छा लगता है।
चूंकि वह एक नेचर लवर भी हैं, इसलिए मैं उनको लोनावला के करीब खुले एक इको-फ्रेंडली फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अपनी गाड़ी से ले जाऊंगा और उनको सरप्राइज दूंगा। कुदरत की गोद में मम्मी का 60वां जन्मदिन मनाने जैसा फॅमिली टाइम ही हम लोगों को चाहिए था।"


Click it and Unblock the Notifications











