..................... Parampara and Sachet mobbed attak, broke car glass, incident full video viral - Hindi Filmibeat

सिंगर परंपरा-सचेत की गाड़ी पर हमला, भीड़ के हड़कंप से हुआ इतना नुकसान, सामने आया घटना का पूरा VIDEO

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर परंपरा और सचेत अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। दोनों के गाने आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। हर कोई परंपरा-सचेत की मीठी आवाज का दीवाना है। वह जब भी पब्लिक एरिया में निकलते हैं उनसे मिलने के लिए फैन्स की भीड़ जमा हो जाती है।

Parampara

भीड़ ने किया परंपरा सचेत की कार पर हमला

लेकिन फिलहाल तो हम आपको परंपरा और सचेत से जुड़ी एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जो कपल के साथ हाल ही में घटी है। बता दें कि कपल का एक चौंका देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ ने उनकी कार पर अटैक किया है जिस वजह से उनकी कार का शीशा टूट गया है।

घटना का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

बता दें कि कपल नए साल के एक कार्यक्रम के लिए पश्चिम बंगाल गया था। कॉन्सर्ट खत्म होते ही एक भारी हुजूम वेन्यू के बाहर उनका इंतजार कर रहा था। लोगों ने बुरी तरह से दोनों को घेर लिया। भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि परंपरा और सचेत की कार का शीशा तक टूट गया। कपल के इस हादसे का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा जिसमें देखा जा सकता है कि डर की वजह से परंपरा परेशान होती नजर आ रही हैं।

कई सितारे हो चुके हैं शिकार

परंपरा कहती सुनाई दे रही हैं कि दोस्तों शांत हो जाओ हैप्पी न्यू ईयर। लेकिन परंपरा के इतने बोलने के बाद दूसरा हमला होता है। कोई कार को पीछे से धक्का देता है तो कोई आगे से मारता है। जिस वजह से कार का शीशा टूट जाता है। इस घटना की वजह से कपल सदमे में चला जाता है मौके पर पुलिस आकर स्थिति को काबू करती है। आपको बता दें कि परंपरा सचेत से पहले कई सितारे इस भीड़ का शिकार हो चुके हैं कुछ दिनों पहले थलापति विजय, निधि अग्रवाल और कैलाश खेर भी इसी मुसीबत में फंसे दिखे थे।

Read more about: bollywood trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X