लाल सिंह चड्ढा का ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन करेगी पैरामाउंट पिक्चर्स, आमिर खान की इस फिल्म को बताया खास
फॉरेस्ट गंप के मेकर्स पैरामाउंट पिक्चर्स ने आज आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के वर्ल्डवाइड मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करने की घोषणा की है। आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
इस के बारे में बात करते हुए पैरामाउंट पिक्चर्स के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन के प्रेसिडेंट मार्क वेनस्टॉक ने कहा, "ओरिजिनल क्लासिक फॉरेस्ट गंप की तरह यह फिल्म इमोशंस, उम्मीद और यूनिवर्सल रूप से संबंधित विषयों से भरी है। हम लाल सिंह चड्ढा से मिलने और भारत की संस्कृति और इतिहास को उनके अनोखे लेंस के जरिए देखने के लिए हर जगह के दर्शकों का इंतजार नहीं कर सकते।"

इस पर आगे और बात करते हुए, पैरामाउंट पिक्चर्स के प्रेसिडेंट इंटरनेशनल थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन, मार्क विएन कहते हैं, "हम दुनिया भर के दर्शकों के लिए लाल सिंह चड्ढा को लाने के लिए V18 और आमिर खान के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। अकैडमी अवॉर्ड विजेता मोशन पिक्चर फॉरेस्ट गंप की यह री-टेलिंग वास्तव में कुछ खास है और हम इस इवेंट फिल्म का अनुभव करने के लिए दुनिया भर के प्रशंसकों का इंतजार नहीं कर सकते।"
लाल सिंह चड्ढा का हाल में रिलीज़ हुआ गाना, 'तुर कलेयां' दुनिया भर से प्यार बटोर रहा है। बता दें, ये फिल्म टॉम हैंक्स स्टारर 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यह आमिर खान की अगली फिल्म है। लिहाजा, आमिर और उनके फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। आमिर ने कहा, मुझे फॉरेस्ट गंप हमेशा से अच्छी फिल्म लगी है। यह पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म है।
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications