'सैयारा' से डरे सितारे! पहले 'सन ऑफ सरदार 2', अब सिद्धार्थ-जान्हवी की 'परम सुंदरी' की रिलीज डेट टली

Param Sundari release date postpone: बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित चेहरों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जब एक साथ स्क्रीन शेयर करें, तो फैंस की धड़कनें तो बढ़ना तय है। लेकिन अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है- ये फिल्म अब 25 जुलाई 2025 को रिलीज नहीं होगी।
जी हां, आपने सही पढ़ा। अब फैंस को 'परम सुंदरी' के दर्शन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
क्यों टली 'परम सुंदरी' की रिलीज?
पहले तो यही माना जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट बदलने का कारण था अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2', जिससे मेकर्स क्लैश नहीं चाहते थे। लेकिन, बॉलीवुड में असली कहानी हमेशा ट्विस्ट से भरी होती है!
असल में, जुलाई महीने में पहले ही दो बड़ी रोमांटिक फिल्में-'सैयारा' और 'मेट्रो...इन डिनो'-रिलीज हो रही चुकी हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मेकर्स को लगा कि अगर 'परम सुंदरी' भी उसी महीने उतरी, तो दर्शक बोलेंगे, 'ओह, एक और लव स्टोरी?' और फिल्म की यूनिकनेस पीछे रह जाएगी। इसलिए तय हुआ कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया जाए-अब नजरें 29 अगस्त या 5 सितंबर 2025 पर हैं।
प्रमोशन की प्लानिंग भी है एक वजह
अब सिर्फ डेट ही नहीं, फिल्म की मार्केटिंग भी है मेकर्स के दिमाग में। खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा पापा बन गए हैं और इसी वजह से वो इन दिनों थोड़ा बिजी चल रहे हैं। ऐसे में फिल्म के प्रमोशनल गानों की शूटिंग और लॉन्च को रिलीज के करीब रखा गया है, ताकि प्रोमोशन पूरी ताकत से हो सके।
फिल्म की कहानी
'परम सुंदरी' कोई टिपिकल लव स्टोरी नहीं है। ये एक क्रॉस-कल्चर रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें नॉर्थ इंडिया के छोरे और साउथ इंडिया की छोरी की लव स्टोरी के साथ केरल की दिलकश वादियों का तड़का लगाया गया है।
फिल्म के बारे में
फिल्म का डायरेक्शन किया है तुषार जलोटा ने और इसे मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी की पहली ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी पेश करेगी, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
फिलहाल, फिल्म की टीम अगस्त के आखिर या सितंबर की शुरुआत में नई रिलीज डेट फाइनल करने वाली है। उम्मीद है कि जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी। और हां! 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज भी अब टलकर 1 अगस्त को पहुंच गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस टक्कर का डर भी लगभग खत्म हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











