Param Sundari OTT release: सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म अब ओटीटी पर मचाएगी तहलका, थिएटर के बाद अब घर बैठे देखिए

Param Sundari OTT release date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा 'परम सुंदरी' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है। अब यह फिल्म डिजिटल दर्शकों के लिए तैयार हो रही है। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
कब और कहां होगी रिलीज?
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'परम सुंदरी' अपना तय 8 हफ्तों का थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसकी टेनटेटिव ओटीटी रिलीज डेट अक्टूबर 2025 मानी जा रही है। इससे वे दर्शक जो इसे थिएटर में नहीं देख पाए, या जो कहानी को दोबारा देखना चाहते हैं, वो घर बैठे फिल्म का मजा ले सकेंगे।
फिल्म की कहानी
'परम सुंदरी' की कहानी है परम सचदेव (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की, जो दिल्ली का एक अमीर लेकिन बेचैन बिजनेसमैन है। बार-बार स्टार्टअप में नाकामयाब होने के बाद वो एक नया वेंचर शुरू करता है-'सोलमेट्स' नाम का डेटिंग ऐप, जो दावा करता है कि यह एल्गोरिद्म के जरिए परफेक्ट जोड़ी ढूंढता है।
परम के बार-बार अनसक्सेसफुल होने से तंग आकर उसका पिता उसे चैलेंज देता है कि 30 दिनों में अपनी सोलमेट ढूंढो, तभी ₹5 करोड़ का इनवेस्टमेंट मिलेगा। यहीं से परम की जर्नी शुरू होती है और वो कोच्चि पहुंचता है, जहां उसकी मुलाकात सुंदरी (जान्हवी कपूर) से होती है, जो एक होमस्टे चलाती है। परम और सुंदरी के बीच जैसे ही प्यार पनपने लगता है, सुंदरी की शादी कहीं और तय कर दी जाती है।
थिएटर से ओटीटी तक
शुरुआत में फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसे 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में उतारा गया। अब अक्टूबर 2025 में अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका डिजिटल प्रीमियर होगा। रोमांस, कॉमेडी, इमोशन्स और कल्चरल डाइवर्सिटी से भरी 'परम सुंदरी' उम्मीद है कि ओटीटी पर भी दर्शकों का उतना ही दिल जीत लेगी जितना सिनेमाघरों में किया।


Click it and Unblock the Notifications