"मम्मा अब अकेली नहीं है...", शेफाली की मौत के बाद फिर टूटा पराग त्यागी पर दुखों का पहाड़

Shefali Jariwala Pet Dog Simba Passes Away: टीवी के जाने-माने अभिनेता पराग त्यागी पर एक बार फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल अब पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद में उनके पेट डॉग सिंबा भी चल बसे हैं। पराग त्यागी के हर एक पोस्ट में उनके पेट सिंबा खड़े हुए नजर आते थे। अब पराग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Shefali Jariwala Pet Dog Simba

पराग ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में पराग त्यागी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की, इसमें शेफाली सिंबा के पास आती है और उसे प्यार करते हुए गोद में उठाती हैं। वीडियो में शैफाली ने ग्रीन कलर का जंपसूट पहना हुआ है। इस वीडियो के साथ में पराग ने कैप्शन में लिखा कि "मम्मा अब अकेली नहीं है। सिंबा अब अपनी मम्मा के साथ बहुत खुश है। आप दोनों से दूसरी तरफ मिलने के लिए इंतजार कर रहा हूं।"

फैन्स ने जताया दुख

पराग के इस वीडियो और कैप्शन के बाद में काफी सारे लोग दुख जाहिर कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "इतना कुछ सहने के बाद भी आप इतना ज्यादा पॉजिटिव हो वह बहुत ही अच्छा है। आप हर एक मुश्किल में कुछ अच्छा ढूंढ लेते हो भगवान आपको सारी खुशियां दे। रेस्ट इन पीस सिंबा।"

कार्डियक अरेस्ट से हुआ था शेफाली का निधन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल 27 जून को शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था। खबरों के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और इसकी वजह से वह दुनिया से चल बसी थी। दावा किया जाता है कि वह कई सालों से एंटी एजिंग की दवाई भी ले रही थी। निधन से पहले उनके घर पर पूजा थी और उन्होंने व्रत भी रखा था। लेकिन फिर भी दवाई ली थी और इसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनका निधन हो गया।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X