Shocking..पनामा पेपर्स के बाद अब पैराडाइज पेपर्स में आया अमिताभ बच्चन का नाम

By Shweta

Recommended Video

Paradise Papers: मोदी सरकार के मंत्री जयंत सिन्हा समेत अमिताभ बच्चन भी फंसे । वनइंडिया हिंदी

अमिताभ बच्चन का नाम पनामा पेपर लीक के बाद अब पैराडाइज पेपर्स में आया है।जी हां इसमें कहा गया है कि अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के पहले सीजन के बाद बरमुडा की एक कंपनी के शेयर होल्डर बने। इस कंपनी का नाम जलवा लिमिटेड था जिसे 4 लोगों ने मिल कर स्थापित किया था।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 2002 में अमिताभ बच्चन और अमेरिका स्थित सिलिकॉन वैली के बिजनेसमैन नवीन चड्ढा 'जलवा बरमूडा' के शेयरधारक बने। रिपोर्ट के मुताबिक चार भारतीय एंटरप्रेन्योर्स ने जनवरी 2000 में कैलिफोर्निया में इसे स्थापित किया। फिर इसी साल फरवरी में भारत में इसे 'जलवा मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से लॉन्च किया गया। इसके बाद जुलाई 2000 में बरमूडा में भी 'जलवा-बरमूडा' नाम से कंपनी खुली जिसके शेयर्स अमिताभ बच्चन ने खरीदे।

paradise-papers-amitabh-bachchan-was-shareholder-in-barmuda-firm-now-shut

आपको साथ ही ये भी बता दें कि जलवा इंटरटेनमेंट को आईफा लाइव वेबकास्ट करने का अधिकार भी मिला और ठीक उसी वक्त अमिताभ बच्चन आईफा के ब्रैंड एंबेस्डर भी थे। खबर ये भी है कि जब अमिताभ बच्चन ने इस कंपनी के शेयर खरीदे थे तब कंपनी के दो संस्थापक इसे छोड़ चुके थे।

हालांकि बाद में जलवा-बरमुडा को कर्जदार घोषित करते हुए इसे डिजॉवल्ड घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि तब अमिताभ बच्चन के इस निवेश की जानकारी आरबीआई को थी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X