मेरे संघर्ष के दिन याद आएः नेहा धूपिया

नेहा ने बताया लोगों को लगता है कि मैंने अपने करियर की शुरुआत सुंदरता का खिताब जीत कर की, पर बहुत कम ही लोगों को यह पता होगा कि इससे पहले मैंने पर्दे के पीछे मॉडलों की सहायता भी की है।
पूर्व मिस इंडिया नेहा दिल्ली में ही पली बढी हैं। इसके बाद वह फिल्मों में काम करने की उन्हें मुंबई ले आई। नेहा का कहना है कि उनका संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। नेहा मानती है कि पहले एक अभिनेता को किसी स्तर पर पहुंचने के लिए मेहनत करनी होती है फिर उस मुकाम पर बने रहने के लिए।
फिल्म पप्पू कांट डांस साला में नेहा ने ऐसे ही सपनों वाली लड़की का किरदार निभाया है। सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म 16 दिसंबर को पर्दे पर आ रही है। नेहा का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपने कैरियर के लिए कोई योजना नहीं बनाई।
वो किसी भी फिल्म को वह उसके बजट के हिसाब से साइन नहीं करतीं। विनय पाठक, रजत कपूर और सौरभ शुक्ला के साथ काम करना सच में उनके लिए किस्मत की बात है। फिल्म मिथ्या, दसविदानिया और रात गई बात गई में उन्होंने इन अभिनेताओं के साथ काम किया था। अब नेहा की इच्छा है कि वह कैमरे के पीछे जाकर भी काम करें।


Click it and Unblock the Notifications











