मशहूर सिंगर पापोन ने.. नाबालिग कंटेस्टेंट को 'जबरदस्ती' किया KISS.. भड़के लोग
Recommended Video

मशहूर सिंगर पापोन आज तक अपने गानों की वजह से सुर्खियों में थे। लेकिन आज हालात कुछ और ही है। पापोन के खिलाफ केस दायर किया गया है कि उन्होंने होली सेलिब्रेशन के दौरान एक नाबालिग बच्ची को जबरदस्ती किस किया है। बता दें, यह केस एक सुप्रीम कोर्ट के वकील ने किया है।
सुपरस्टार की जबरदस्त तैयारी.. अक्षय कुमार को मिलेगा धमाकेदार CLASH
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पापोन ने रिएलिटी शो वॉइस ऑफ इंडिया किड्स की कंटेस्टेंट के चेहरे पर रंग लगाया.. और जबरदस्ती किस कर लिया। गौरतलब है कि पापोन वॉइस ऑफ इंडिया किड्स में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।

पापोन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने ये शिकायत दर्ज करवाई है। POCSO एक्ट के तहत यह केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर के खिलाफ कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
शिकायत दर्ज कराने वाली वकील का कहना है कि मैं वीडियो में पापोन की हरकत देखकर हैरान रह गई थीं। मैं उस बच्चे की सुरक्षा के लिए काफी परेशान हूं, जो रियेलिटी शो में हिस्सा ले रही हैं। यह गलत है।
वहीं, पापोन के मैनेजर सफाई देते हुए कहा कि पापोन उस बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे। मामले को काफी गलत तरह से खींचा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












