..................... Paparazzi troll Jaya Bachchan by revealing her clothes; shocking video from the event goes viral - Hindi Filmibeat

कपड़े दिखाकर जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं पैपराजी, इवेंट से वायरल हुआ चौकाने वाला वीडियो

Paparazzi

Paparazzi trolling Jaya Bachchan: जया बच्चन को फिलहाल पैपराजी ने पूरी तरह से बैन कर दिया है। उनका कहना है कि बच्चन परिवार के किसी शख्स को अब मीडिया कवरेज नहीं मिलेगी। बता दें कि जया बच्चन ने पैपराजी को काफी अपशब्द कहे थे और उनके कपड़ों पर बात की थी।

उनका कहना था कि पैपराजी 'गंदे कपड़े- पैंट' पहनकर आते हैं। जया बच्चन ने ये भी कहा था कि वो उनको मीडिया नहीं मानती हैं। जो लोग पैपराजी है वो अजीब हैं,कोई भी फोन लेकर चला आता है। जया बच्चन के इस बयान के बाद कुछ मशहूर पैपरजी जैसे मानव मंगलानी और वरिंदर चावला जैसे लोगों ने नाराजगी व्यक्त की थी।

अब पैपराजी का एक वीडियो किसी इवेंट से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स वीडियो बनाते हुए पैपराजी के पास जाता है और जया का नाम लेते हुए उनकी तरफ कैमरा कर दिया है। वो बता है कि इन पैरराजी को जया जी ने गंदा कहा था।

कैसा है वीडियो?

जया बच्चन को जवाब देने के लिए पैपराजी ने एक वीडियो शूट किया है। एक शख्स कैमरा ऑन करके पैपराजी की तरफ करता है और कहता है, ''दोस्तों जया जी कपड़ों के बारे में बात कर रही थीं, ये हैं पैपराजी.. छपरी क्या छपरी।'' इस वीडियो में शानदार साफ सुथरे कपड़े पहने हुए पैपराजी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस पूरे बवाल के बाद जया बच्चन या फिर बच्चन परिवार के किसी शख्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। पैपराजी इस बार काफी सीरियस है और कवर ना करने की बात कह रहे हैं।

लोगों कमेंट्स

पैपराजी ने जिस तरह से जया बच्चन को जवाब दिया है तो लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सुपर भाई मीडिया।'' एक ने लिखा, ''जया जी के लिए मेरी जुबान टूट गई थी।'' एक ने लिखा, ''जया जी एसी से बाहर निकलो तब मेहनत पता चलेगी।'' हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि जया बच्चन सही कह रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: jaya bachchan viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X