'शाहरुख सर को सलाम बोलना..' अबराम ने पैपराजी की इस बात पर दिया ऐसा जवाब, देखिए Video

abram khan shahrukh khan viral video

Abram Khan Viral Video- शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

इस दौरान किसी जगह से घर के लिए निकल रहे थे। वहां से निकलकर कार तक बैठने में पैपराजी लगातार अबराम से बात कर रहे थे और बाद में अबराम ने एक बात पर रिएक्ट भी किया। वायरल हो रहे वीडियो में क्यूट अबराम जैसे ही कार में बैठते हैं कोई भीड़ में से कहता है, 'शाहरुख सर सलाम बोलना।' इसपर अबराम कहते हैं, 'ओके।'

अब इसको काफी पसंद किया जा रहा है। अबराम से लोग और भी कई तरह की बातें कर रहे है जिसमें वो एक शब्द में रिएक्ट कर रहे हैं। अब ये शानदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सलाम कोई भी बोला... लेकिन मीडिया वालों को क्या दिक्कत है।'' एक ने लिखा, ''सारे बच्चे बड़े हो गए..ये बड़ा नहीं हो सकता..'' एक ने लिखा, क्यूट अबराम। इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान इसपर किसी तरह का कोई जवाब देते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

शाहरुख खान अक्सर अपने बेटे अबराम के साथ नजर आते रहते हैं। चाहे आईपीएल के मैच हों या फिर कोई इवेंट.. वो पापा के साथ होते ही हैं। शाहरुख खान और गौरी खान के छोटे बेटे अबराम की फैन फॉलोविंग अभी से शानदार है। उनके हर वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X