Ananya Panday की तस्वीर के चक्कर में धड़ाम से गिरा पपराजी, चीख पड़ी अभिनेत्री! Video

अनन्या पांडे के जन्मदिन के मौके पर कई सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं और लोग इनको पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिन अनन्या पांडे ने अपने दोस्तों के साथ 24वां जन्मदिन मनाया है। गौरतलब है कि अनन्या पांडे ने हैलोवीन पार्टी में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन समारोह के बाद अपने दोस्तों के लिए डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान आर्यन खान, शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी शामिल हुए थे।
हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अनन्या पांडे ने चीखना शुरु कर दिया है। दरअसल अनन्या की तस्वीरें लेते वक्त एक पपराजी जमीन पर गिर पड़ा और अनन्या पांडे ने चीखते हुए कहा, 'अरे संभाल के, आप ठीक होना।'
अनन्या पांडे ने जिस तरह से उस पपराजी से हाल पूछा उनकी काफी तारीफ हो रही है। जब ये किस्सा हुआ तब अनन्या और नव्या हाथ पकड़कर रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे। अनन्या ऑरेंज ड्रेस में थी और बर्थडे आउटिंग के लिए मैचिंग पर्स कैरी किया था। नव्या ने उनके साथ एक ग्रे टैंक टॉप में मैचिंग डेनिम्स और बूट्स के साथ जॉइन किया।
यूजर्स कर रहे हैं कमेंट-
अनन्या पांडे के इस तरह से हालचाल पूछने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को ViralBhayani ने साझा किया है। एक यूजर ने लिखा, 'हाउ स्वीट अनन्या।' एक ने लिखा, 'मुझे इसका व्यवहार पसंद आया है।' एक यूजर का कहना था कि 'ये काफी दयालु है।' हालांकि कुछ यूजर्स इस पर भी निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं और उनका कहना है कि पपराजी पागल होते हैं, उन सितारों के लिए इतना क्यों करना।
वर्कफ्रंट-
अनन्या पांडे ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और इस वक्त कई दमदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इनका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन एक फिल्म खो गए हम कहां को लेकर वो चर्चा में हैं। आखिरी बार उनको फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया था। फिल्म कुछ खास नहीं चली थी।
फिल्मी करियर की शुरुआत-
अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ तारा सुतारिया नजर आईं थीं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











