अबराम के लिए शाहरूख तो पगलाये रहते हैं: गौरी खान

अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के बारे में पहली बार अभिनेता शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान ने मुंह खोला है। गौरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा छोटा बेटा अबराम बहुत प्यारा है, आप लोग जितना उसे फोटो में देखते हैं ना उससे कहीं ज्यादा वो रीयल में प्यारा है, उसे देखकर तो कोई भी पगला जायेगा इसलिए शाहरूख खान तो उसके लिए बुरी तरह से पगलाये रहते हैं।

गौरी ने हंसते हुए बोला कि अबराम को कोई भी उसे देखेगा, तो चुरा लेना चाहेगा। मैं मां हूं, इसलिए यह कहती हूं। लेकिन शाहरुख तो उनके लिए पूरी तरह से पागल हैं।"

शाहरूख की रीयल लव गौरी ने पूरे किये 44 साल, देखें तस्वीरें

मालूम हो कि शाहरुख ने हाल ही में ईद-उल-अजहा पर अबराम के साथ पहली बार अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। जिसमें वो अबराम के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि शाहरुख और गौरी के तीन बच्चें आर्यन, सुहाना और अबराम हैं। अबराम एक सैरोगेट चाइल्ड है जो कि जन्म के बाद ही सेलिब्रेटी की सीरीज में आ गया है।

अपने बीवी-बच्चों से बेइंतहा प्यार करने वाले शाहरूख मियां अक्सर लोगों से अपने बच्चों की बातें करते हैं।फिलहाल तो जनाब अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण, विवान शाह, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद हैं।फिल्म की निर्देशक फराह खान हैं और फिल्म के निर्माता खुद किंग खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X