बॉलीवुड की बोल्ड क्वीन कौन?
आज अगर बॉलीवुड में किसी की चर्चा हो रही है तो वह हैं सन्नी लियोन, पाउली दम और स्ट्रिपिंग क्वीन पूनम पांडे। पाउली दम अपनी फिल्म हेट स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं। तो सन्नी जिस्म 2 और अब इस रेस में पूनम भी शामिल हो गईं हैं क्योंकि खबर आई है कि वह अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म करने जा रही हैं।
पूनम पांडे की माने तो उन्होंने एक फिल्म साइन कर ली है। पूनम में ट्वीट में बताया है उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्में रिजेक्ट करने के बाद एक फिल्म साइन की है जो मैं समझती हूं मेरे डेब्यू के लिए बेस्ट है। कहा जा रहा है कि मॉडल पूनम पांडे की यह पहली फिल्म बेहद बोल्ड होगी इतना ही नहीं यह उनकी जिंदगी पर ही आधारित होगी।
दूसरी हैं पाउली दम उनकी पहली फिल्म को देख कर तो ऐसा लगता है कि उन्होंने बोल्डनेस की हदें ही पार कर दी हैं। जी हां इस बंगाली बाला ने पर्दे पर कहर बरसा दिया है। कहा तो यह जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की पहली सेमीपॉर्न फिल्म साबित होगी।
सन्नी लियोन पहले ही कनाडा में अपनी फिल्मों के लिए मशहूर है। उनकी फिल्में जो कोई एकबार देख लेता है उनका दिवाना हो जाता है। जी हां बिग बॉस 5 के घर से बाहर निकल सन्नी ने सिधे ही बॉलीवुड में धमाका कर दिया। वैसे इस फिल्म के प्रोमो अभी रिलीज तो नहीं हुए हैं लेकिन खबर आ रही है कि सन्नी पर्दे पर आग लगाने वाली हैं।
अब पर्दे पर कोई भी एक्ट्रेस कितनी भी बोल्डनेस दिखा दें बात तो तब होती है जब उनकी फिल्म हिट हो। देखते हैं कि इन बोल्ड हसिनाओं के बीच इस बोल्डनेस की बाजी को कौन जीतकर ले जाता है। आपका इस बारे में क्या कहना है बॉलीवुड की बोल्ड क्वीन का ताज किसके सर पर होगा, आप इसका जवाब नीचे बने कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











