अंकुर अरोरा फिल्म में मेरा किरदार मुझसे काफी मिलता है

पाओली ने एक साक्षात्कार में बताया, "फिल्म में मेरी भूमिका साधारण सी रहने वाली वकील की है। यह काफी कुछ मेरे वास्तविक जीवन से मिलती है। यह भूमिका ऐसी है जिसे करने में मुझे काफी मजा आया।" पाओली की पहली हिंदी फिल्म 'हेट स्टोरी' थी। वह कहती हैं कि 'अंकुर अरोड़ा.' अलग तरह की कहानी है। और उनकी पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है।
अंकुर अरोरा फिल्म से पहले पाओली डैम हेट स्टोरी में अपने बोल्ड किरदार को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। अंकुर अरोरा फिल्म में पाओली के अलावा के.के. मेनन, टिस्का चोपड़ा और अर्जुन माथुर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म आगामी 14 जून को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











